Explore

Search

August 5, 2026 1:45 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

देश के अन्नदाता किसानों का महापर्व…समर्थन मुल्य पर दाने दाने की खरीदी कर रही छत्तीसगढ़ सरकार…

देश के अन्नदाता किसानों का महापर्व…समर्थन मुल्य पर दाने दाने की खरीदी कर रही छत्तीसगढ़ सरकार…

 

 

*छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी प्रारंभ…*

 

 

 

*बेमेतरा व कुसमी धान खरीदी केंद्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ*

 

 

 

बेमेतरा – किसान हितैषी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सीजन 15 नवंबर 2025 से पूरे प्रदेश में विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। जिला बेमेतरा में भी सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारु और पारदर्शी व्यवस्था के साथ शुरू हो गया है। इसी क्रम में धान खरीदी केंद्र बेमेतरा,कुसमी,में आज खरीदी कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसमें वर्तमान समिति अध्यक्ष मोहन वर्मा पूर्व अध्यक्ष चंद्रकुमार देवांगन सहित समिति प्रबंधक रूपेश साहू व दर्जनों किसानों की उपस्थिति में श्रीफल तोड़ कर । उनके द्वारा शुभकामनाएं देते हुए कृषक बल्लू राम साहू 250 कट्टा लेखराम साहू 128 कट्टा ,पतिराम साहू 235 कट्टा धान खरीदी सभी किसान ढारा के निवासी है । जो धान की खरीदी कराई गई, जिससे केंद्र में खरीदी का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। इसी के साथ धान खरीदी के महा पर्व में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में खरीदी कार्य की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों ने आभार जताया वहीं जनप्रतिनिधियों ने किसानों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था की जानकारी साझा की। किसानों की सुविधा, तुलाई की पारदर्शिता, सुरक्षित भंडारण व सुचारु प्रक्रिया हेतु दोनों केंद्रों में व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। जिला प्रशासन एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक किसान को समयबद्ध व निर्बाध रूप से धान बेचने की सुविधा प्राप्त हो।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india