सामाजिक सद्भाव बढ़ाने देवांगन समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन

धमतरी मंडल देवांगन समाज के तत्वाधान में आगामी 24 अक्टूबर 2025 भाई दूज के दूसरे दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से हजारों की संख्या में देवांगन समाज के युवक युवती और उनके परिवार जन पहुंचेंगे। लगातार देवांगन समाज के पूरे प्रदेश के युवाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ अपना रजिस्ट्रेशन किया है लगातार रजिस्ट्रेशन की भीड़ बढ़ रही है युवाओं के इस कार्यक्रम के प्रति रोचकता को देखकर, आयोजकों में बहुत उत्साह है और आयोजन की भव्यता बढ़ाने प्रदेश के बड़े अधिकारी को आमंत्रित किया गया हैं। पहली बार धमतरी देवांगन समाज के द्वारा इस प्रकार की भव्यता के साथ आयोजन की तैयारी की जा रही है। और समाज के सभी पदाधिकारी और समस्त समाज जन आयोजन की तैयारी में शामिल है
मुख्य आयोजन कर्ता धमतरी मंडल देवांगन समाज की तरफ जानकारी संगठन सचिव रामचंद देवांगन धमतरी मंडल देवांगन समाज द्वारा दी गई।


