Explore

Search

August 5, 2026 3:59 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

हमने देखा क्या आपने देखा…नहीं देखा तो नवागढ़ नगर पंचायत में जाकर देख लो…

हमने देखा क्या आपने देखा…नहीं देखा तो नवागढ़ नगर पंचायत में जाकर देख लो…

 

*स्वच्छता अभियान के नाम दिखावे का खेल … देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को लगा रहा बट्टा….*

 

 

*जिम्मेदार की चुप्पी नगर पंचायत के लोगों के सेहत के साथ कर रहा खिलवाड़…*

 

 

 

बेमेतरा/नवागढ़ – एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद नगर पंचायत नवागढ़ में इसका खुलेआम उपयोग जारी है। करीब तीन साल बाद भी प्रशासन इस बैन को प्रभावी ढंग से लागू करने में नाकाम रहा है। नतीजा, शहर से निकलने वाले कचरे में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन शामिल हैं, जो जगह को कचरे में तब्दील कर दिये है और शहर की खूबसूरती को दागदार कर रहे हैं। नगर पंचायत नवागढ़ के अधिकारी और कर्मचारी भी दबी जुबान में स्वीकार करते हैं कि पॉलीथिन का उपयोग बदस्तूर जारी है, लेकिन जिम्मेदार अफसर महज खानापूर्ति तक सीमित हैं। स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है नगर पंचायत नवागढ़ नगर वासियों की सेहत का ध्यान ही देना बेहद ही शर्म की बात है। अब देखने वाली बात यह होगी की सुधार आखिर का कब करते हैं। वार्डों में तथा बाजार बस स्टैंड गार्डन के आस पास भारी मात्रा में कचरा जमा हो जाता है जो बदबू दे रहा है और कचरा उठाव व सुधार का नाम नहीं ले रहा है।

 

*खुलेआम बिक रही पॉलीथिन, प्रशासन बेपरवाह*

 

 

गुरुवार बाजार, बस स्टैंड के बगल और शहर की कई दुकानों में पॉलीथिन आसानी से उपलब्ध है, लेकिन प्रशासन के पास जांच की फुर्सत नहीं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राज्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने वालों को 5 साल की जेल या एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है, फिर भी कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉलीथिन पर पूरी तरह रोक तभी संभव है, जब नागरिक खुद जागरूक हों।

 

*नवागढ़ शहर का जगह कचरे में तब्दील , पर्यावरण को नुकसान*

 

सब्जी विक्रेताओं, किराना स्टोर्स और डेयरियों में पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। दूध, दही और पनीर जैसी डेयरी उत्पादों की पैकिंग में भी पॉलीथिन का इस्तेमाल आम है। प्लास्टिक के कप और ग्लास नालियों में जाम का बड़ा कारण बन रहे हैं। शहर की दुकानों में सामान पॉलीथिन बैग में ही दिया जा रहा है, जिसके ढेर सड़कों और गलियों में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

 

 

*वर्जन*

 

एक दो दिन बाद साफ सफाई होगी इस वर्ष झांकी का आयोजन वहीं पास में ही होना है। हम खुद नगर पंचायत को स्वच्छत और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। समस्त नगर पंचायत के सम्माननीय नागरिकों से अपील है की अपने आस पास कचरा ना फैलाने की बात कही।

 

*सिद्धांत चौहान,अध्यक्ष*,

*नगर पंचायत नवागढ़, बेमेतरा*

 

 

 

 

बाजार के आस पास गंदगी पसरा हुआ है वहीं सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावे का खेल चल रहा है। सुधार की जरूरत।

 

 

*राजेश सोनकर*,

*नागरिक नगर पंचायत नवागढ़*

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india