Explore

Search

August 5, 2026 5:04 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बैजी स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस देखिए खास खबर…

बैजी स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस देखिए खास खबर…

 

*शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को फूल माला पहनकर एवं टीका लगा दी गुरु दक्षिणा गिफ्ट*

 

*शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सभी बच्चों को पेन,पहाड़ा एवं काफी उपहारस्वरूप आशिर्वाद…*

 

बेमेतरा/बैजी- आज दिनांक 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर शासकीय प्राथमिक शाला बैजी में सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्म दिन को पूरे भारतवर्ष में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी कड़ी पर आज शासकीय प्राथमिक शाला बैजी में भी सभी बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाएं एवं डाइट बेमेतरा से आए हुए छात्र अध्यापक ने मिलकर शिक्षक दिवस को एक यादगार के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिस पर बच्चे बहुत ही उत्सुक व उत्साहित थे। सर्वप्रथम संस्था के प्रमुख ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने बच्चों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में बच्चों को विस्तार से बताया एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के उत्कृष्ट कार्य की बखान करते हुए एक शिक्षकीय जीवन से राष्ट्रपति तक की सफर का उल्लेख करते हुए बच्चों को दृढ़ निश्चिता के साथ अध्ययन कर उच्च शिखर पर पहुंचा जा सकता है हमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अपनी आदर्श मानकर काम करना चाहिए। संस्था के प्रधान पाठक पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे, बैजी स्कूल की शिक्षिका भारती वर्मा, डाइट बेमेतरा से आए हुए छात्र अध्यापक कुमारी संगीता साहू, कुमारी किरण साहू, खिलेश कोठारी, मनीष वर्मा, नीतीश वर्मा, जागेश्वर वर्मा एवं छात्र-छात्राओं सभी ने मिलकर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात बच्चों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का भी पूजा कर आशीर्वाद लिया एवं गिफ्ट स्वरूप पेन दिए और शिक्षकों ने सभी बच्चों को काफी पेन पेंसिल पहाड़ा इत्यादि आशिर्वाद स्वरूप गिफ्ट प्रदान किया इस तरह से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india