Explore

Search

August 5, 2026 8:12 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मोत्सव पर होगा सम्मान समारोह एवं विविध आयोजन

गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मोत्सव पर होगा सम्मान समारोह एवं विविध आयोजन

 

जुड़ेंगे मानस के विभिन्न मानस संघ

 

 

 

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  जिले के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक स्थल जहां विश्व का एक मात्र सवा लाख ज्योतिर्लिंग मंदिर बन रहा है , सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में आज 31 जुलाई 2025, गुरुवार को जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव एवं अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन सपाद लक्षेश्वरधाम के सानिध्य और मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के तत्वावधान में तथा दीपेश साहू (विधायक, बेमेतरा), ईश्वर साहू (विधायक, साजा), कल्पना योगेश तिवारी (अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा) व विभिन्न मानस संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं संतगण के आतिथ्य में संपन्न होगा, जिसमें जिले भर से मानस प्रेमियों, रामकथा प्रवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजन का उद्देश्य गोस्वामी तुलसीदास जी की साहित्यिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी, तत्पश्चात हनुमान चालीसा एवं राम नाम संकीर्तन की संगीतमय प्रस्तुतियाँ होंगी। इस अवसर पर जिले के 10 श्रेष्ठ मानस पथिकों को “मानस पुंज – कला रत्न सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। जिला मिडिया प्रभारी लोकेंद्र पप्पू सेन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस दिन चयनित मानस मंडलियों की प्रस्तुति एवं विशेष रूप से अंचल की सुप्रसिद्ध गायिका आरू साहू द्वारा श्रीराम नाम संकीर्तन की प्रस्तुति होगी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india