Explore

Search

August 5, 2026 9:02 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को दी ₹10267.87 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को दी ₹10267.87 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने एक दिवसीय बेमेतरा विकासखंड के नगर पंचायत दाढ़ी प्रवास के दौरान जिलेवासियों को ₹10267.87 लाख लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुल 48 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ₹10267.87 लाख लागत के 48 कार्यों में से 26 कार्यों का भूमिपूजन तथा 22 कार्यों का लोकार्पण कर जिले के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में अधोसंरचना, शिक्षा, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न विभागों के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

*लोक निर्माण विभाग के 12 कार्यों पर ₹4188.73 लाख व्यय*

लोक निर्माण विभाग, संभाग बेमेतरा के अंतर्गत 11 कार्यों का भूमिपूजन एवं 1 कार्य का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹4188.73 लाख रही। यह जिले में अधोसंरचना विकास को गति देगा।

 

*जल संसाधन विभाग की 7 परियोजनाएं: किसानों को मिलेगा लाभ*

जल संसाधन विभाग के अंतर्गत ₹1946.15 लाख की लागत से 1 कार्य का भूमिपूजन एवं 6 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से जिले में सिंचाई सुविधा सशक्त होगी।

 

*लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा ₹566.79 लाख के 3 कार्यों का लोकार्पण*

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 3 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनकी कुल लागत ₹566.79 लाख रही। ये कार्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल आपूर्ति को सुनिश्चित करेंगे।

 

*ग्रामीण यंत्रिकी सेवा में होगा सुधार*

जिला बेमेतरा की ग्रामीण यातायात सेवा के अंतर्गत 01 कार्य का भूमिपूजन एवं 01 का लोकार्पण हुआ। इन दोनों कार्यों की संयुक्त लागत ₹64.22 लाख रही।

 

*जनपद पंचायत साजा को मिली 9 विकास योजनाएं*

जनपद पंचायत साजा के अंतर्गत कुल 9 कार्य (4 भूमिपूजन, 5 लोकार्पण) किए गए, जिनकी कुल लागत ₹385.45 लाख रही। इसमें नगर पंचायत साजा के 2 कार्य के 20 लाख रूपये शामिल है |

(

*प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3 सड़कों का लोकार्पण*

बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ₹347.85 लाख लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

 

*नवागढ़ और बेमेतरा जनपद पंचायत को भी मिली परियोजनाएं*

जनपद नवागढ़ और बेमेतरा में क्रमश ₹220 लाख और ₹50 लाख की लागत से कुल 6 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

 

*सेतु निर्माण कार्यों पर ₹2398.40 लाख का निवेश*

सेतु निर्माण उपसंभाग कवर्धा के अंतर्गत 1 कार्य का भूमिपूजन एवं 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस खंड में कुल ₹2398.40 लाख व्यय किए जाएंगे।

 

*दाढ़ी नगर पंचायत में भी हुए विकास कार्य*

दाढ़ी नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 2 कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिनकी लागत ₹80.28 लाख रही।

 

*कुल 48 विकास कार्यों की घोषणा: एक नया विकास अध्याय*

इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिले को कुल 48 विकास कार्यों की सौगात दी, जिनकी संयुक्त लागत ₹10267.87 लाख है। इनमें से 26 कार्यों का भूमिपूजन और 22 कार्यों का लोकार्पण हुआ। यह जिला बेमेतरा के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india