छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली का आयोजन 
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- मारो पीएम श्री सेजेस मारो में दिनांक 23/07/25 को छ. ग. के प्रथम तिहार हरेली तथा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के परिधान, व्यंजन तथा पोस्टर, गेड़ी आदि के माध्यम हरेली त्यौहार के विविध रंगों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देशलहरे, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष नरेंद्र साहू, श्रीमती नन्दिनी जांगड़े, संस्था प्राचार्या सरिता गुप्ता, व्याख्याता छेदु सिंह ठाकुर एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे छ. ग महतारी तथा कृषि उपकरण के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा हरेली उत्सव के महत्ता बताई गयी एवं एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण किया गया।प्राचार्य सरिता गुप्ता द्वारा समस्त विद्यालय परिवार व छत्रों अभिभावकों को हरेली की शुभकामना दी गई


