Explore

Search

August 5, 2026 12:44 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के निज विधानसभा नवागढ़ में अजब गजब का खेल…

कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के निज विधानसभा नवागढ़ में अजब गजब का खेल…

 

 

*विष्णुदेव साय सरकार व स्थानीय मंत्री की छवि धुमिल करने अधिकारियों ने नहीं छोड़ी कोई कसर …*

 

 

*नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमोरा का मामला*

 

*बिना स्वीकृति सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का आदेश देने वाला तकनीकी सहायक बर्खास्त, सचिव हुए निलंबित*

 

 

*भ्रष्ट अधिकारी को बचाने कुछ कथित लोगों ने लिया है ठेका अब देखने वाली बात यह होगी की मंत्री को बदनाम कर कैसे बच पाएगा भ्रष्टाचारी*

 

 

 

बेमेतरा – साय सरकार व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक दयालदास बघेल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं वही दूसरी ओर मंत्री को बदनाम करने वाले की हौसले बुलंद होते नजर आ रहा है नतिजन इतनी बढ़ी भ्रष्टाचार करने के बाद भी अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए कुछ कथित लेने वाले के लिए इशारा ही काफी है वे नवागढ़ मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा ने बीस नग सोलर लाइट लागत बारह लाख से लगाने बिना स्वीकृति जांजगीर चांपा के निजी फर्म को कार्य आदेश किए जाने के आरोप में कलेक्टर के अनुमोदन के बाद सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा शाखा नवागढ़ में पदस्थ तकनीकी सहायक उदित्य यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि मुख्य मंत्री समग्र विकास योजना के नाम पर किसी भी सक्षम अधिकारी से बिना सलाह लिए अपने अधिकार क्षेत्र से परे जाकर बिना वित्तीय स्वीकृति तकनीकी सहायक ने सोलर लाइट का प्रतिवेदन तैयार कर दिया। तकनीकी सहायक के इस कृत्य से विभाग के सामने भुगतान संकट के साथ छबि पर विनीत असर पड़ने की प्रबल संभावना थी। राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं है जिससे इस योजना से सोलर लाइट लगाया जा सके।

 

*सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने एसडीएम को भेजा गया पत्र*

 

ग्राम पंचायत अमीरा के पंचायत सचिव को पहले ही विभाग ने निलंबित कर दिया है तथा सीईओ जिला पंचायत ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है। जानकारों की माने तो जिले में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत ने सोलर लाइट का प्रस्ताव दिया है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में ग्राम पंचायतों में यही खेल हुआ था। पत्रिका ने कल पुर्जा हिलने, अकेले में मिलने की खबर प्रकाशित की तो ठेकेदार पाइप छोड़कर पलायन कर गया। आज भी कई गांव फी में रोशन हो रहे हैं। ग्राम पंचायत तेंदुआ की तत्कालीन सरपंच को भुगतान करना महंगा पड़ा था। वर्तमान में मुख्य दलाल कौन है जिसके चलते सोलर लाइट लगाने वाले ब्लाक में प्रवेश किए इसकी पहचान जरूरी है। जिले में बलाली की सीमा पार कर कुछ लोग ग्राम पंचायत को मोहरा बनाकर लुटना चाह रहे थे जिनका मंसूबा सफल नहीं हो पाएगा। ग्राम पंचायत को आम लोगों के सामने समय-समय पर जानकारी सार्वजनिक करना पड़ता है।

 

 

ग्राम पंचायत में एक पंच के हिसाब जिले में कई योजनाओं की राशि में ग्राम पंचायतों को खाया पिया कुछ नहीं हिसाब पूरे का देना है वाली बात का खुलासा किया हाला की उस बातों बताने से पहले हमसे शर्तें रखकर नाम गोपनीय बनाए रखने की बात पर यह बात को जाहिर किया है।

 

*दो पर कार्यवाही,बाकी पर भी जल्द होगी एंक्शन*

 

जिला पंचायत सीईओ टीसी अग्रवाल ने बताया कि बिना अनुमति अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के नाम पर प्रतिवेदन तैयार करने वाले तकनीकी सहायक उदित्य यादव को सेवा से बखस्ति कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अमीरा के पंचायत सचिव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। सरपंच के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है। अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के जितने प्रस्ताव जिन लोगों ने दिया है सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी, जानकारी मंगाई जा रही है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india