जिले में अब तक 167.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 10 जुलाई 2025 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 167.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थानखम्हरिया में 232.8 मि.मी. तथा न्यूनतम 79 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 122.8 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 190.8 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 174.5 मि.मी., देवकर तहसील में 179 मि.मी, वर्षा दाढ़ी तहसील मे 224.4 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 131.5 मि.मी. एवं साजा तहसील में 171 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।


