”ऑपरेशन तलाश”के तहत विगत जून माह में विशेष टीम गठित कर अभियान चलाकर महिला/पुरूष को दस्तायब कर बरामद किया गया।
*• बेमेतरा जिले में ”ऑपरेशन तलाश” के दौरान 133 लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष के प्रकरण का किया गया निराकरण ।*
*• ”ऑपरेशन तलाश” के सफल संचालन हेतु जिले में विशेष टीम का किया गया गठन।*
*• तकनीकी सहायता के माध्यम से लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष को राज्य एवं दीगर राज्यों में विशेष टीम भेज कर किया गया दस्तयाब।*
———————————–
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- 09 जूलाई 2025:* बेमेतरा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुम महिला/पुरूष को खोजने हेतु ”ऑपरेशन तलाश” के तहत एक माह में दिनांक 01.06.2025 से 30.06.2025 तक विशेष टीम गठित कर अभियान चलाकर 133 महिला/पुरूष के प्रकरण का निराकरण किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित करते हुए गुम महिला/पुरूष की दस्तयाबी हेतु निरंतर प्रयास करते हुए जून माह में 133 लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष के प्रकरण का निराकरण किया गया है। लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष राज्य एवं दिगर राज्यों से बरामद किए गए।
*”ऑपरेशन तलाश” एक* राज्यव्यापी अभियान है जो लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष को खोजने और उन्हें बचाने के लिए एक अच्छा पहल है । यह एक महीने तक चलने वाला अभियान होता है हालांकि यह अभियान लगातार जारी रहता हैं। इस अभियान के तहत राज्य पुलिस लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष की पहचान करते है, उन्हें बचाते है उन्हें उनके परिवारों से जोड़ते है।
*बेमेतरा पुलिस ने* लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष और उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने में सफलता हासिल की बरामद लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष को उनके परिवारों को सौप दिया गया है। ”ऑपरेशन तलाश” में विशेष टीम गठित किया गया। जिससे बेमेतरा ज़िले में विगत एक जून माह में 133 लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष के प्रकरण का निराकरण किया गया है। लापता (गुमशुदा) महिला एवं पुरूष के परिजनो ने अपने लापता (गुमशुदा) परिजन को अपने पास पाकर बहुत खुश हुये और खुशी जाहिर करते हुए पुलिस विभाग का हृदय से अभार व्यक्त किये।


