सेवा सहकारी समिति कटई में स्वच्छता अभियान चलाया गया,अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस में
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- सेवा सहकारी समिति कटई में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें समिति के अध्यक्ष श्रीमान गयाप्रसाद वर्मा जी, श्रीमान अशोक कुमार वर्मा जी, समिति कर्मचारी एवं कृषक गण उपस्थित हुए। इस अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समिति परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गयाप्रसाद वर्मा जी ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। श्री अशोक कुमार वर्मा जी ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से इसमें सहयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सेवा सहकारी समिति द्वारा किया गया और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


