Explore

Search

August 5, 2026 2:16 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) की क्राइम मीटिंग सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर।

 

 एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) की क्राइम मीटिंग सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर।

*• सायबर प्रहरी अभियान एवं त्रिनयन एप, “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश।*

*• तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर।*

*• समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश।*

*• अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।*

*• थाना/चौकी में लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने दिए निर्देश।*

*• स्मार्ट एवं हाईटेक पुलिसिंग , कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने दिए निर्देश।*

*• विजिबल पुलिसिंग , मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश।*

*• ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड, साइबर क्राईम, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने दिए गए निर्देश।*

*• मूल अकाउंट के आरोपियों के विरुद्ध अधिक दक्षता के साथ कार्यवाही करने दिए गए निर्देश ।*

*• अवैध अप्रवासियों की तलाश हेतु मकान में किराये से रहने वाले किरायेदारों एवं मुसाफिरों के आधार कार्ड की सख्त जांच करने दिए गए निर्देश।*

*• अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।*

*• गुमशुदा बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु “आपरेशन मुस्कान”के तहत विशेष अभियान चलाकर दस्तयाब करने दिए गए दिशा निर्देश।*
——————————

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  03 जुलाई 2025 :-* पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता, एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

*मीटिंग में एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने* सायबर प्रहरी अभियान और त्रिनयन एप के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने “सशक्त एप” के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कार्यवाही को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

*एसएसपी बेमेतरा ने कहा कि* नए कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों –* नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

*उन्होंने ने* अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना और चौकी में लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर बल दिया।

*कम्यूनिटी पुलिसिंग और* अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ-साथ मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। एसएसपी महोदय ने विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान को सक्रिय करने की बात कही। उन्होंने म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए।

*महिलाओं और* बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण एवं गुमशुदा बालक/बालिकाओं की खोजबीन के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।

*उन्होंने ने* सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने और अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

*मीटिंग में* संशोधित नए कानून के संबंध में विवेचकों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा, चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

*एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने कहा कि* मकान में किराये पर रहने वाले किरायेदारों एवं मुसाफिरों की आधार कार्ड एप से मिलान कर सख्त जांच करने एवं किराया देने वाले मालिक का नाम, किरायादार का नाम, माता, पिता, एवं परिवार के सदस्यों का नाम माता/पिता का नाम, वर्तमान पता, स्थायी पता, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड नं., पेन कार्ड नं., मोबाईल नंबर, शिक्षा संबंधी, फोटो, पहचानकर्ता का पूरा नाम पता एवं मोबाईल नंबर लिया जाकर आधार कार्ड की सख्त जांच कर चेकिंग कार्यवाही करने आवश्यक निर्देश दिए गए।

*आम जनता से अपील की जाती है कि* बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें। इस बैठक का उद्देश्य बेमेतरा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

*उक्त मीटिंग में* डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन सहित थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोन्ड्रे, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, भुनेश्वर यादव, ओंकार प्रसाद साहू, आर. के. कश्यप, शैल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, उदल राम टांडेकर, जितेन्द्र कश्यप, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, रघुवीर सिंह, तुलाराम देशमुख, दिनेश शर्मा, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, डीएसबी से प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह क्षत्री एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india