Explore

Search

August 5, 2026 2:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में एल.ई.डी. डिस्प्ले के माध्यम से जागरूकता अभियान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में एल.ई.डी. डिस्प्ले के माध्यम से जागरूकता अभियान

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  02 जुलाई 2025:- 19 जून 2025 से 16 जुलाई 2025 तक जिला बेमेतरा के विभिन्न स्कूलों में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा (छ.ग.) के द्वारा भारत सरकार की कार्य योजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत् योजना अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास बेमेतरा के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में “स्कूल चलो अभियान” के तहत विभिन्न स्कूलों में एल.ई.डी डिस्प्ले में विडियों के माध्यय से बच्चों को स्कूल चलो अभियान, पॉक्सो एक्ट एवं गुड टच बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098, सखी वन स्टॉफ 181, बाल विवाह रोकथाम, साइबर काइम के बारे में वीडियों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। वीडियों दिखा कर बच्चों से प्रश्न किया जाता है, उत्तर दिये जाने वाले बच्चे को पेन/कलर पेंसिल गिफ्ट के रूप में दिये जा रहे है तथा अन्य सभी बच्चों को बिस्किट / चॉकलेट का वितरण किया जाता है।

ग्यारवीं / बारहवीं की किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, आत्मविश्वास बनाये रखने, मासिक धर्म के बारे में खुलकर बात करना, एवं अन्य माहवारी स्वच्छता की जानकारी देते हुए बच्चों को सेनेटरी पैड एवं माहवारी स्वच्छता बुक (संगिनी दीदी के गोठ) का वितरण किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम एवं शिक्षको की उपस्थित में जानकारी दिया जा रहा है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india