Explore

Search

August 5, 2026 3:46 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

महिला सशक्तिकरण की ओर नई कदम है बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन : श्रीमती गौरी वर्मा

महिला सशक्तिकरण की ओर नई कदम है बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन : श्रीमती गौरी वर्मा

 

द राम भक्त हनुमान:- कहते हैं पढ़ेगी बेटियां तो समाज बदलेगी बेटियां । जी हां, परिवार, समाज, देश के साथ साथ पुरे विश्व के लिए बेटियों को पढ़ाना, लिखाना और बेहतर जीवन के लिए कामयाब बनाना अनिवार्य है शिक्षा के इस दौर में इस वर्ष देखा गया कि लगभग बहुत से बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है टॉप टेन में भी लड़कियों की संख्या बढ़ रही है यह देश, समाज और आने वाले भविष्य के लिए सुखद है आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। रक्षा, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, खेल और अनुसंधान के क्षेत्र में बेटियों ने नाम रोशन किया है। यह आने वाले भविष्य के लिए सकारात्मक बदलाव है शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी और सफलता में वृद्धि हुई है इससे महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों में कमी आएगी, क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर बेटियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं। लड़कियों की सफलता लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है और बेटियां आज यह सिद्ध कर रही हैं कि आज हम किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। माता-पिता और शिक्षकों के द्वारा बेटियों को यदि अधिक से अधिक प्रेम, स्नेह और ममता के साथ प्रेरित किया जाए, उन्हें उत्साहित किया जाए तो वे आसमान की बुलंदियों को छुएंगे। हम सभी का यह दायित्व है कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए बच्चों को नैतिक मूल्य, परिवार का महत्व, अर्थव्यवस्था, विज्ञान आदि विषयों की ओर जागरूक करते रहें।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india