पेयजल समस्या बताकर खेत में करा रहे थे बोर खनन …..
मौके में पहुचे राजस्व विभाग का टीम….
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- बेमेतरा जिला में जल स्तर कम होने से बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा बोर खनन में प्रतिबंध लगाया गया है उनके बाद भी लपरवाही पूर्वक बोर खनन करा रहे थे | जी हाँ हम बात कर रहे है बेमेतरा जिला के नवागढ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नेऊर का है सारा मामला आप को बता दे कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि स्कूल में पेयजल समस्या बता कर शासकीय भूमि ख़सरा क्रमांक 335 में परमिशन लेकर बोर खनन करा रहे थे तभी मौके में देखा गया कि स्कूल के लगभग 500 मीटर की दूरी में शासकीय जमीन है जोकि वर्तमान मे खेत बना कर उसमे फसल उगाई जाती है उसी स्थान में पेयजल समस्या बताकर शासन को गुमराह पूर्वक आवेदन कर परमिशन लिया गया था इसकी जानकारी जब राजस्व विभाग को मिली तो त्वरित मौके में पहुचा और देखा कि विभाग से पेयजल समस्या बताकर खेत में बोर खनन करवाते हुवे मौका में पाया गया फिर कार्यवाही करते हुवे गाड़ी को जप्ती कर नवागढ थाना मे रखा गया है फिर हाल खबर यही तक आगे के खबर के लिए जुडे रहे गर्वित मातृभूमि अखबार के साथ


