Explore

Search

August 5, 2026 4:25 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बेमेतरा की बेटियों ने रचा कीर्तिमान

बेमेतरा की बेटियों ने रचा कीर्तिमान

 

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं को 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं दोपहिया वाहन अनुदान प्रदान किया

 

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” के अंतर्गत श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश स्तरीय टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि एवं ₹1,00,000 का दोपहिया वाहन क्रय हेतु अनुदान प्रदान करने का प्रावधान है, जिससे उनकी उच्च शिक्षा एवं आवागमन की सुविधा को सशक्त किया जा सके।

इसी तारतम्य में 15 जून 2025 को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बेमेतरा जिले की दो प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्रीमती अनीता साहू, पंजीकृत हितग्राही (श्रमिक) की पुत्री कु. रितु साहू, जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय टॉप-10 में 10वां स्थान प्राप्त किया, को ₹2,00,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार, श्रीमती गंगेश्वरी वर्मा, पंजीकृत श्रमिक की पुत्री कु. गीतिका वर्मा को कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान पाने के लिए ₹2,00,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई। इस प्रकार जिला बेमेतरा की इन दो बेटियों ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं को कुल मिलाकर ₹4,00,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह सफलता न केवल व्यक्तिगत मेहनत की मिसाल है, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मक परिणाम भी है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india