• ग्राम बोरिया में जुआ, सट्टा, शराब, गांजा, गुटखा, बीडी, सिगरेट जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बेरला पुलिस ने ग्रामीणो के साथ मिलकर चलाया जन जागरण अभियान।
———————————-
बेमेतरा, 12 जून 2025:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना /चौकी प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आम जनता से संवाद कर मौके पर प्राप्त उनकी समस्याओं/शिकायतो एवं उनके गावं व आस-पास के ग्रामों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर यथा संभव समस्याओं का त्वरित समाधान करने निर्देशित किया गया है इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में आज 12 जून 2025 को “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से थाना बेरला स्टाफ के द्वारा नशा मुक्ति व नशा से आजादी एवं सायबर जागरूकता के लिए थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोरिया में चौपाल लगाकर आम जनता से संवाद कर ग्रामवासियो को जागरूक करने के उद्देश्य से बेरला पुलिस ने ग्रामीणो के साथ मिलकर बैनर के माध्यम से रैली निकालकर नशा बंदी एवं सायबर जागरूकता का संदेश दिया गया।
आमजनो को बताया कि बीडी, सिगरेट, शराब, जुआ, सट्टा, गांजा जैसे नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। लोगो को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी, एटीएम ठगी, ऑनलाईन ठगी, फेसबुक, से संबंधित अपराधों और 03 नवीन कानून के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई।
जागरूकता अभियान के दौरान थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, महिला प्रधान आरक्षक पूनम ठाकुर, आरक्षक धनसाय मिरे, खुशाल बोरकर सहित ग्राम बोरिया के बच्चे, युवा, बुजुर्ग शामिल रहे।



