Explore

Search

August 5, 2026 5:11 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

शिक्षक सौंखी लाल पोर्ते को मिला डॉ. भीम राव अँबेडकर अवार्ड …

शिक्षक सौंखी लाल पोर्ते को मिला डॉ. भीम राव अँबेडकर अवार्ड …

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  प्राँतीय समता साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य इकाई धमतरी के तत्वाधान में आयोजित पँद्रह जून को सद्गुरू कबीर साहेब की 600 वीं जयँती के सुअवसर पर बिलाई माता मँदिर के पास गोंडवाना भवन धमतरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुँदर दास मानिकपुरी उपाध्यक्ष दिल्ली, विशिष्ट अतिथि डा.गोकुल बँजारे चँदन, व जैनम जैन साहित्यकार व पत्रकार बालोद , महासँरक्षक श्रीमति सुशीला देवी बाल्मीकि, प्राँतीय अध्यक्ष जी. आर. बँजारे ज्वाला मँचासीन रहे,
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य ,बेहतरीन कला कौशल,डेंटिंग, पेंटिंग रचनात्मक कार्यों तथा साँस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद, नशाबँदी, बालिका शिक्षा, महिलाशसक्तिकरण, पर्यावरण, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान हेतु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटका वि. खँ. बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षक सौंखी लाल पोर्ते को अतिथियों के करकमलों शाल श्रीफल एवँ प्रशस्ति पत्र देकर डॉ. भीम राव अँबेडकर अवार्ड प्रदान किया गया, इस अवसर पर उत्कृष्ट कलाकार नेशनल अवार्ड प्राप्त शिक्षक नरोत्तम लाल साहू, कलाकार व व्याख्याकार शिक्षक महेश्वर प्रसाद श्रीवास,लक्षवीर बाँधे,
नँदकुमार यादव,गन्नू यादव, श्रीमति अनिता पोर्ते, श्रीमति सीता यादव, हेमा, भूमिका, चँदन हिमांशु उपस्थित रहे । मिडिल स्कुल मटका से श्रीमति सुनिता मानिकपुरी, श्रीमति ज्योति बनाफर, मँजू साहू, पुनित राम निर्मलकर ने शुभकामनायें दी। बधाई प्रेषित करने वालों में विकास खँड शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार खरे,, बी. आर. सी. राजेंद्र कुमार साहू, सँकुल समन्वयक सुरेश साहू,शिक्षक रोशन साहू, टेकराम साहू,रूपेश साहू आदि शामिल रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india