
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- सिंघरौर कुर्मी समाज जिला बेमेतरा में केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन आज पूर्ण हुआ जिसमें सदगुरू कबीर साहब की दया से श्री राजेंद्र वर्मा जिया अध्यक्ष, श्री खेमसिंह वर्मा, हथमुडी उपाध्यक्ष, श्री हेमसिंह वर्मा सैगोना कोषाध्यक्ष एवं श्री ललित वर्मा कुसमी सचिव के पद पर निर्वाचित हुए। जिसके लिए पुरे सिंघरौर कुर्मी समाज, जिला बेमेतरा ने समाज में सकारात्मक बदलाव एवं विकास की आशा के साथ उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। इस अवसर पर समाज के अधिक से अधिक ग्रामीण, परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ साथ समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे। इस निर्वाचन को पुर्ण कराने में निर्वाचन समिति के सभी सदस्यों जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मोहित वर्मा जी, श्री घासी राम वर्मा जी, श्री नरेन्द्र वर्मा जी, श्री कपिल वर्मा, श्री कुलदीप वर्मा, श्री उमाशंकर वर्मा एवं श्री नेम सिंह वर्मा ने विशेष सहयोग एवं उनके अथक परिश्रम के द्वारा यह निर्वाचन कार्य पूर्ण हुआ।


