Explore

Search

August 5, 2026 1:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सेजस घुघुवा(क) में विकासखंड स्तरीय अंतर विद्यालयीन भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुआ,

सेजस घुघुवा(क) में विकासखंड स्तरीय अंतर विद्यालयीन भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुआ,

 

 

 

शुभारंभ सभापति प्रणव शर्मा के किया

 

 

 

द राम भक्त हनुमान (पाटन विधानसभा):- सेजस घुघुवा(क) में विकासखंड स्तरीय अंतर विद्यालयीन भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुआ ।जिसमें पाटन विकासखंड के अगल अलग विद्यालयों से बच्चों ने भाग लिया बच्चों के साथ संबंधित विद्यालय के व्यायाम शिक्षक भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथि गणों ने हनुमान जी एवं सरस्वती माता की पूजा अर्चना किए, प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य व सभापति प्रणव शर्मा ने काट कर सुरुआत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम की सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू ने की।, विशेष अतिथि के रूप में सेजस घुघुवा क विद्यायल के एसएमडीसी अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पालक समिति अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, एसएमडीसी सदस्य रवि साहू, ढाल सिंह साहू, प्रभारी प्राचार्य के के प्रहरी सर जी रहे। सभापति जी ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागी खिलाड़ियों को कहा खेल केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, खेल से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता हैं। खेल के माध्यम से जीवन में अनुशासन, मेहनत, धैर्य एवं एकाग्रता का वास होता हैं, आप सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं, आप सभी अच्छा खेले और जीवन में आगे बढ़े, कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने बारी बारी से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी भविष्य में सर्वोच्च स्तर के प्रतियोगिता में सम्मिलित होने और जीत दर्ज करने की मंगलकामनाएं कर प्रतियोगिता में सफल होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी, विद्यालय के व्यायाम शिक्षक बाला राम साहू जी ने सभापति महोदय जी से खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग रखी*

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india