शा.प्रा. शाला बैजी में भव्य शाला प्रवेश उत्सव ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
=============
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- आप तो बतला दे बेमेतरा जिलाअंचल से लगा हुआ ग्राम बैजी में दिनांक 01/07/2025 दिन मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला बैजी में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया जिसमें शाला प्रवेश उत्सव, सेवानिवृत्ति शिक्षकों का विदाई सम्मान समारोह, नव नियुक्त प्रधान पाठक, युक्ति युक्त करण से आए हुए सहायक शिक्षक का विशेष सम्मान समारोह , शाला परिसर में वृक्षारोपण, शिक्षा एवं अपनी अद्भुत कला के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाने वाले नव पदस्थ प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे जी द्वारा नेवता भोज का आयोजन, एवं शाला में मेंगा पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के जनप्रतिनिधि गण बहल सिंह वर्मा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बेमेतरा, ग्राम पंचायत बैजी के सरपंच सुशीला देवी सेवक वर्मा जी सरपंच प्रतिनिधि एवं पंच उपसरपंच सभी पंच गण जन भागीदारी शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गीतेश्वर वर्मा एवं सभी सदस्य ग्राम बैजी के ग्राम पटेल विजय वर्मा ग्राम कोटवार आरती दास एवं समस्त वरिष्ठ जन एवं ग्रामीण जन माता व बहनों शासकीय प्राथमिक शाला बैजी के प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे, सहायक शिक्षक शत्रुहन कुमार साहू जी, उनीशा सिंहा जी, भारती वर्मा जी, कांती मस्तके जी , सफाई कर्मचारी हरिश्चंद्र यादव जी , प्राथमिक शाला बैजी के रसोइया राधा वर्मा, मंजू यादव आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता प्रतिमा बघेल , मिथिला वर्मा सहायिका किरण यादव , आंगनबाड़ी बच्चे , प्राइमरी, मिडिल हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी छात्र – छात्राएं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि – जगमोहन सिंह वर्मा जी सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बैजी, हेमंत कुमार बंछोर जी सेवानिवृत्ति व्याख्याता हाई स्कूल लोलेसरा, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा डॉक्टर कमल कपूर बंजारे जी, डाईट प्राचार्य श्री जगदीश घृतलहरे जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार खरे जी, लोलेसरा हाई स्कूल के प्राचार्य , बहेरा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य , लोलेसरा मिडिल स्कूल के हेड मास्टर रमेश तिवारी , मिडिल स्कूल बहेरा के हेड मास्टर, मिडिल स्कूल केंवाछी के प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला बहेरा, गांगपुर ,लोलेसरा,
बैजी, केंवाछी, भिनपुरी के प्रधान पाठक व शिक्षक शिक्षिकाओ एवं संकुल समन्वयक शशत्रुघन कुमार साहू जी इमरान अब्दुल खान जी ,चैतराम सेन संकुल बैजलपुर के गरिमा में उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में सभी अतिथियों का फूल माला एवं शानदार गुलदस्ता से भव्य स्वागत किया गया एवं सभी अतिथियों को शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र व पेन मोमेंटो एवं अर्थात प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया नव प्रवेशी छात्र – छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य व सभी जनप्रतिनिधि के द्वारा फूलमाला से स्वागत करते हुए बच्चों को मिठाई खिलाया गया एवं टीका लगाकर पाठ्य पुस्तक व गणेश का वितरण कर नव प्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। सेवानिवृत प्रधान पाठक जगमोहन सिंह वर्मा जी ने अपने 42 साल की अनुभव को अपने उद्बबोधन भाषण में विस्तार से बतालाया कि उनके अच्छे विचारों को सुनकर सभी दर्शकों की मन में एक बहुत ही सुंदर विचार जागृत हुआ एवं उनके अनुशासन व विचारों से अपने जीवन को किस तरह सफल बनाना चाहिए यह सीख मिलता हैं। इसी तरह सेवानिवृत्ति व्याख्याता हेमंत कुमार बंछोर जी ने भी अपने 42 साल की कार्यकाल की अनुभव को बड़ा ही रोचक व विस्तार से बताया । इसके पश्चात् दाऊ बहल सिंह वर्मा जी ने भी आदरणीय
जगमोहन सिंह वर्मा एवं हेमंत कुमार बंछोर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके मानवीय गुना का बखान किया जो अति सराहनी था आदरणीय बहल सिंह वर्मा जी ने यह भी कहा कि जो ज्ञान सरकारी स्कूल में मिलती है वह ज्ञान कहीं और नहीं मिल सकती क्योंकि सरकारी स्कूल के शिक्षक फूल एजुकेटेड होते हैं परीक्षा पास करके चयन होने पर ही उनकी नियुक्त की जाती है और साथ ही साथ उनके पास बी एड , डी एड की भी डिग्रीयां होती है। अर्थात सरकारी स्कूलों की टीचरों को जो पढ़ने का अनुभव होता है वह अनुभव प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों में नहीं होता प्राइवेट संस्थानों के द्वारा केवल अपने व्यवसाय करने के उद्देश्य से प्राइवेट स्कूल संचालित किया जाता है इसलिए ग्रामीणों से मेरा अनुरोध है कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शासकीय स्कूल में ही दाखिला कराए जाये और शिक्षा की जोत के माध्यम से जनसमुदाय में जागृति लायी सके यही हमारी विशेष निवेदन एवं प्रार्थना है केवल समें आपके बच्चों को निखारने मे सहयोग प्रदान करे इंही आशाओं और शुभकामनाओ के साथ
। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कमल कपूर बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक जगमोहन वर्मा जी वर्मा जी एवं सेवानिवृत्ति व्याख्याता हेमंत कुमार बंछोर को सम्मान कर उनकी दीर्घायु उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही साथ बंजारे जी ने प्रवेश उत्सव क्यों मनाया जाता है विस्तार से बताया और न्योता भोज के संबंध में भी अपना विचार प्रगट किया सभी कार्यक्रमों का सहना भी किया इसके पश्चात डायट प्राचार्य श्री जगदीश घृतलहरे जी ने भी अपने विचारों में श्री जगमोहन सिंह वर्मा सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक, हेमंत कुमार बंछोर व्याख्याता,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बहल सिंह वर्मा जी ,जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नव पदस्थ प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे के संबंध में काव्य पंक्तियों के माध्यम से उद्बोधित करते हुए अपने विचारों को प्रकट किया एवं बच्चों को स्कूल आने के लिए वह अपने जीवन के बारे में गाना के रूप में सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार खरे जी ने भी अपने उद्बोधन में सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम की अनुपम रूप मे प्रशंसा की। सभी बच्चे, सभी पालक गण, व आमंत्रित अतिथि , तथा समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने न्यौता भोज ग्रहण किया न्यौता भोज में चावल दाल,आलू छोले मसाला ,भिंडी शब्जी,रायता,सलाद,आचार पापड़ आदि का वितरण किया गया जिसका सभी ने काफी सराहना की,सभी आमंत्रित अतिथि को नाश्ता में मिश्चर मिठाई की वितरण किया गया। अतिथियों के द्वारा शाला परिसर में आम,नींबू, कटहल, बदाम आदि का वृक्षारोपण किया गया। सेवानिवृत प्रधान पाठक व सेवानिवृत व्याख्याता को शाला परिवार व पूर्व छात्र छात्रों तथा ग्रामीणों ने भाव विभोर हो कर सह सम्मान विदाई दिए इस अवसर पर सभी ग्रामीणों का आंख नम हो गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग रहा। अंत में प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का हृदय से आभार प्रकट किया। ग्रामीण जन कौशल वर्मा, भगवान सिंह वर्मा, विकास वर्मा, राकेश वर्मा, पूनम वर्मा धर्मेंद्र वर्मा, ओशकुंवर ध्रुव, रीता वर्मा, ललित वर्मा, नील कुमारी बघेल, चंद्र कुमार वर्मा, चंद्र कुमार वर्मा, नेहा वर्मा पच, सेवक राम वर्मा, सेवक राम वर्मा, रूपा ध्रुव, सुनील वर्मा, गिरजा बाई बघेल, बसंती बाई मानिकपुरी, संजू विश्वकर्मा, कमल वर्मा, दिनेश वर्मा, मधु वर्मा, विकास वर्मा, विजेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा भूतपूर्व सरपंच उत्तम सी वर्मा कोमल वर्मा सुरेंद्र वर्मा मनीष वर्मा राजेंद्र वर्मा करुणा वर्मा स्मार्ट माता बहस सी वर्मा रमेश ध्रुव सूरत ध्रुव करण वर्मा अशोक वर्मा ताजेश्वर वर्मा विनोद वर्मा में रमन वर्मा लाल सिंह वर्मा साजन वर्मा चौहान वर्मा आरती दास कोटवार रामू वर्मा डोमेश्वरी वर्मा पिंकी वर्मा दीपक वर्मा आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री ख़ेम सिंह बारले ने किया वही कार्य क्रम समापन पूर्व चेतन बंजारे जी व मोरध्वज दिव्य, नीतिश कुमार लहरे डीईओ आफिस आपरेटर, एवं अधि. मणिशंकर दिवाकर कवि ,सामाजिक कार्यकर्ता बेमेतरा सभी को उपहार के रूप पेन प्रदान किया गया जिसकी जानकारी अमीत कुमार गायकवाड़ सिरसा वाले ने दी |


