Explore

Search

August 5, 2026 2:13 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

किसान व आम उत्पादक तथा उद्यमी,खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत दी जा रही

किसान व आम उत्पादक तथा उद्यमी,खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत दी जा रही

सुविधाओं, व सब्सिडी का लाभ उठायें।

 

आम महोत्सव संस्कृति, संस्कार एवं विरासत का समागम है

 

भारत हर क्षेत्र मे दुनिया मे आगे बढ़ रहा है

 

 

लखनऊ:05 जुलाई 2025

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश मे हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रहा है और देश, दुनिया मे तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इन्जन सरकार की प्राथमिकता सुशासन, विकास, सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण है। 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान भाई व आम उत्पादक तथा उद्यमी,खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत दी जा रही सुविधाओं व सब्सिडी का लाभ उठायें।खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र रोजगार की अपार सम्भावनायें हैं। आम के विभिन्न प्रसंस्करित उत्पाद तैयार किये जाते है,इस क्षेत्र मे काम कर रहे लोग खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति का भरपूर लाभ उठायें, सरकार उन्हे हर प्रकार की सुविधाएं व सहूलियतें देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश के आम निर्यात को बढ़ावा देकर अन्नदाता किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। श्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना लखनऊ मे आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव के दूसरे दिन सास्कृतिक संध्या का शुभारम्भ के उपरान्त

आम बागवानो, किसानो व उत्पादको,व उद्यमियो को सम्बोधित कर रहे थे।

 

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव संस्कृति, संस्कार एवं विरासत का ऐसा समागम है,जिसमें 800 आम की किस्मों की मिठास के साथ-साथ प्रदेश के किसानों की समृद्धि की मिठास छुपी हुई है।सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और आम निर्यात को भी बढ़ावा दे रही है।सरकार आम प्रसंस्करण इकाइयों के लिए 35% अनुदान दे रही है।आम महोत्सव में विभिन्न प्रकार के आम और प्रसंस्कृत उत्पाद प्रदर्शित किए गए है, इससे निश्चित रूप से किसानो का उत्साहवर्धन होगा और लाभ भी होगा।किसानों को केंद्र व प्रदेश की “डबल इंजन” सरकार का पूरा लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के आम बागवानों की देश-दुनिया के बाजारों तक आम की खुशबू पहुंचाने में अहम भूमिका है।

 

कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश के आम निर्यात को बढ़ावा देकर अन्नदाता किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह आम महोत्सव अन्नदाता किसानों के लिए आमों की विभिन्न प्रजातियों के उत्पादन, बाजार व निर्यात की उत्तम व्यवस्था, औद्यानिक फसलों तथा तकनीक के विषय में जागरूकता उत्पन्न करने का माध्यम बनता जा रहा है।

 

आह्वान किया सभी लोग मा0 प्रधानमंत्री जी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के संकल्प को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। कहा कि खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक पूंजी निवेश कराते हुये प्रदेश की इकोनामी वन ट्रिलियन डालर कराना है।खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना हेतु उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। देश के कुल बागवानी फसलों के उत्पादन में उ०प्र० प्रमुख राज्य है।उत्तर प्रदेश समृद्धि जैव विविधता और उत्तम कृषि जलवायु परिस्थितियों से युक्त है, जो औद्यानिक फसलों के लिए आदर्श है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india