नकली दूध का कारोबार , लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़ विभाग बेखबर;
*धड़ल्ले से हो रहा मिलावटी दूध का कारोबार,*
द राम भक्त हनुमान अम्बेडकर नगर : गर्म मौसम होने के कारण दूध की मांग बढ़ गई है लेकिन बाजार व आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दूध के नाम पर मीठा जहर बेचा जा रहा है। वहीं घर-घर में पाउडर व रिफाइंड से तैयार दूध सप्लाई की जा रही है। मिलावटी दूध के कारोबार से आमजन की सेहत का खतरा बढ़ रहा है।
आपको बताते चलें कि अकबरपुर के जुड़वा शहर शाहजाद पुर के दोस्त पुर चैराहे पर एक नामी दुकान पर इन दिनों मिलावटी दूध का कारोबार जोरों से फल फूल रहा है। संबंधित विभाग के जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए हैं। यहाँ पर ऊंचे दामों पर सिंथेटिक दूध प्रतिदिन सैकड़ों लीटर बाजार में उपभोक्ताओं को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिसका नजारा साम होते ही रात 11 बजे तक देखा जा सकता है।
उपभोक्ता बताते हैं कि इस सम्बंध में दर्जनों बार शिकायतें की गई और अधिकारी भी आते है लेकिन खाऊ कमाऊ वाले सिस्टम की वजह से सरकार की मंशा *( भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश -उत्तरप्रदेश-उत्तम प्रदेश)* पर पानी फेर रहे हैं
*नहीं की जा रही है नकली दूध की जांच जिम्मेदार अधिकारी की की भूमिका संदिग्ध*
शहजाद पुर निवासी विक्रम , सोनू , मनोज कुमार , अमन वर्मा , सुग्रीव का आरोप है कि नकली दूध की जांच नही की जा रही है। बावजूद इसके खाद्य के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे आमजन की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर जल्दी ही स्थानीय प्रशासन ने इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
*सिंथेटिक दूध पीने से पड़ता है किडनी पर असर*
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बताते हैं कि सिंथेटिक दूध लगातार पीने से किडनी पर प्रभाव पड़ता है। इसके लगातार सेवन से किडनी खराब भी हो सकती है।


