Explore

Search

August 5, 2026 3:43 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

गौवंश तस्करी रोकने एसएसपी बेमेतरा की महत्वपूर्ण पहल

गौवंश तस्करी रोकने एसएसपी बेमेतरा की महत्वपूर्ण पहल

 

*• एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने गौ सेवकों के साथ की बैठक।*

 

*• गौ तस्करी के विरुद्ध पुलिस-जन सहभागिता से सख्त कार्रवाई का ऐलान।*

 

*• गौ माता की सेवा एवं संरक्षण पर किया जोर, गौ सेवकों के कार्यों की सराहना।*

————————

*बेमेतरा, 02 जुलाई 2025 –* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गौ सेवकों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित कर गौवंश तस्करी रोकने हेतु महत्वपूर्ण पहल पर विस्तृत चर्चा की।

 

*बैठक में एसएसपी ने* गौ तस्करी की घटनाओं पर कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए पुलिस और समाज दोनों की जिम्मेदारी बराबर है। उन्होंने गौ सेवकों से आह्वान किया कि गौ तस्करी की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

 

*गौवंश तस्करी पर सख्त रुख*

 

*उन्होनें* पुलिस का सहयोग करने, पुलिस और समाज के गौसेवकों के सहयोग से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौ तस्करो को पकडने के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या मारपीट जैसी कोई घटना न हो इस पर विशेष ध्यान रखने कहा गया। पुलिस आप सभी के सहयोग के लिए है बेमेतरा पुलिस आपकी अपनी पुलिस है आपको जब भी पुलिस का सहयोग की आवश्यकता हो तत्काल पुलिस का सहयोग ले सकते है। साथ ही एसएसपी बेमेतरा ने गौ सेवको द्वारा की जा रही गौ सेवा और समाज सेवा की सराहना की।

 

*उन्होंने कहा कि* गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उनका संरक्षण केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत आवश्यक है। हर नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह गौ माता की रक्षा में योगदान दे।”

 

*इस अवसर पर* गौ सेवक, समाजसेवी हरीश चौहान, शुभम सोनी, मोहन सिन्हा, धीरज साहू, सोनराज पटेल, ओम प्रकाश कश्यप, अतुल वर्मा, छोटु वर्मा, ध्वज शर्मा, मुखेन्द्र साहू, राहुल निषाद, गुलशन एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india