एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की चेकिंग कार्यवाही जारी। 
*• “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से 20 वाहनों का किया गया चेकिंग।*
——————————
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- 19 जून 2025:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, मैकेनिक/गैरेज, हॉटल,ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया हैं।
*जिसके तहत* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी स्टाफ के द्वारा 18 जून 2025 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, मैकेनिक/गैरेज, हॉटल,ढाबा, हॉट-बाजार, सदर बजार, एवं चौक-चौराहो में नाकाबंदी के दौरान वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना/चौकी स्टाफ के द्वारा 20 वाहनो की चेकिंग कार्यवाही की गई।


