Explore

Search

November 6, 2026 11:38 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

ग्राम नरियरा में काट पत्ती जुए का कथित बड़ा फड़ संचालित, दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे खिलाड़ी

ग्राम नरियरा में काट पत्ती जुए का कथित बड़ा फड़ संचालित, दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे खिलाड़ी

 

*छोटे जुआरियों पर कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रही पुलिस, बड़े जुआ संचालकों पर कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल*

सक्ती // जिले के थाना हसौद अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा में इन दिनों काट पत्ती नाम से ताश के पत्तों का बड़ा जुआ संचालित होने की चर्चा सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां स्थानीय क्षेत्र के जुआरियों के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलने पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की शिकायतों के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

*स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार*

 

ग्राम नरियरा में जुआ खिलाने वाले कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर नियमित रूप से जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि हसौद पुलिस समय-समय पर छोटे-मोटे जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी सक्रियता दिखा रही है, लेकिन बड़े जुआ संचालकों और प्रभावशाली खिलाड़ियों तक कार्रवाई नहीं पहुंच पा रही है।

 

*सबसे गंभीर बात यह है कि*

 

सूत्रों के अनुसार जुआ संचालित करने वाले कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर पुलिस से सांठगांठ होने और किसी प्रकार की कार्रवाई का डर नहीं होने की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

 

बताया जा रहा है कि पूर्व में भी जुआ खिलाने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर जुए का कारोबार बंद होने के बजाय लगातार जारी है। दूसरे जिलों से खिलाड़ियों का पहुंचना भी इस गतिविधि के व्यापक स्तर पर संचालित होने की आशंका को बढ़ाता है।

 

*अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि*

 

क्या हसौद पुलिस नरियरा में संचालित कथित बड़े जुआ फड़ के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या फिर छोटे जुआरियों तक ही पुलिस की कार्रवाई सीमित रहेगी? क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करे तथा जुआ संचालित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india