Explore

Search

November 6, 2026 11:46 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

ग्राम पंचायत झींगो में सार्वजनिक दुर्गा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, शोभा यात्रा और रावण दहन रहा आकर्षण का केंद्र

ग्राम पंचायत झींगो में सार्वजनिक दुर्गा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, शोभा यात्रा और रावण दहन रहा आकर्षण का केंद्र

*झींगो |* ग्राम पंचायत झींगो में सार्वजनिक दुर्गा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।

 

समिति द्वारा पूरे नौ दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा के नौ रूपों का पूजन-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से उपवास रखकर माता रानी की आराधना की। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन माता जी का अखंड जगराता, आरती, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा और डांडिया का आयोजन भी किया गया, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा माता के नौ रूपों की झांकी और रामायण पर आधारित लघु नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

 

विजयादशमी के पावन अवसर पर गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

 

दशहरे के दूसरे दिन पूरे हर्षोल्लास और गाजे-बाजे के साथ गांव भ्रमण करते हुए माता जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान “बोलो दुर्गा मैया की जय” के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।

 

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सार्वजनिक दुर्गा समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ गांव के सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया। समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india