Explore

Search

November 6, 2026 11:46 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

40 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के बीच पहुंचे सांसद विजय बघेल, OTS पर चर्चा का दियाआश्वासन

40 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के बीच पहुंचे सांसद विजय बघेल, OTS पर चर्चा का दियाआश्वासन

 

*किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने जताया आभार, कहा— किसानों की आवाज सुनने पहुंचे सांसद*

धमधा। किसानों की ऋणमाफी एवं बैंक ऋण से जुड़ी मांगों को लेकर पिछले 40 दिनों से जारी क्रमिक भूख हड़ताल के बीच दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत किसानों से मुलाकात कर उनकी मांगों और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने बैंक ऋण प्रकरण में कथित अनियमितताओं सहित अपनी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

 

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद विजय बघेल ने आश्वासन दिया कि यदि बैंक की कार्यप्रणाली में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो बैंक प्रबंधन से वन टाइम सेटलमेंट (OTS) के विकल्प पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने प्रशासन एवं बैंक प्रबंधन से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास करने की बात कही। साथ ही उन्होंने किसानों से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की।

 

बाबा टेक सिंह चंदेल ने जताया सांसद का आभार

 

किसान बंधु संगठन धमधा के संयोजक एवं किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने सांसद विजय बघेल के धरना स्थल पहुंचने की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की सुध लेने के लिए अब तक कोई जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर नहीं पहुंचा था। ऐसे में क्षेत्रीय सांसद का किसानों के बीच आकर उनकी आवाज सुनना और समस्याओं के निराकरण की मंशा से पहल करना किसानों के लिए सौभाग्य की बात है।

 

चंदेल ने सांसद को बैंक ऋण प्रकरण में कथित अनियमितताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसान किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन क्यों कर रहे हैं।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद द्वारा प्रशासन और बैंक प्रबंधन से चर्चा करने के आश्वासन के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी। अब किसानों की नजर इस बात पर है कि ऋणमाफी, OTS और अन्य मांगों को लेकर बातचीत के बाद क्या निर्णय सामने आता है।

इस मौके पर आत्मा साहू अध्यक्ष किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक ,वीर ताम्रकार भाजपा जिला युवा मोर्चा प्रचार मंत्री , नरेश चंद्र साहू सांसद प्रतिनिधि , मोतीराम वर्मा पूर्व सरपंच , दीपक चौहान , तेजराम साहू , बलदाऊ जी , पंचराम साहू , हर्ष साहू , दुवासु साहू , मनसुख साहू , देवचरण साहू , सुभाष साहू , विषभर साहू , चेतन देवांगन , ओम पटेल , किसान मौजूद रहे ।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india