Explore

Search

November 6, 2026 11:46 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

AE को फटकार, JE पहुंचा मौके पर; 4 दिन में RTI का जवाब देने के निर्देश

AE को फटकार, JE पहुंचा मौके पर; 4 दिन में RTI का जवाब देने के निर्देश

नवागढ़/बेमेतरा। ग्राम तरेगांव में साधुराम कुर्रे के घर के पास लंबे समय से टूटे विद्युत पोल के मामले में नवागढ़ विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद अब विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर AE को फटकार लगने के बाद JE मौके पर पहुंचा और स्थल का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि साधुराम कुर्रे के घर के पास विद्युत पोल लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। पोल की स्थिति को लेकर शिकायत और विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बावजूद समय पर समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई थी। मामले को लेकर लगातार सवाल उठाए जाने के बाद अब संबंधित JE द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।

RTI के जवाब को लेकर भी विभाग पर दबाव

मामले में विद्युत विभाग से संबंधित जानकारी के लिए लगाए गए RTI आवेदन के जवाब को लेकर भी जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। विभागीय स्तर पर चार दिन के भीतर RTI का जवाब उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। इससे अब यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि टूटे पोल की शिकायत कब प्राप्त हुई, किस अधिकारी को इसकी जानकारी थी, मौके पर निरीक्षण क्यों नहीं हुआ और पोल सुधारने अथवा बदलने के लिए क्या कार्रवाई की गई।

सवालों के घेरे में नवागढ़ विद्युत विभाग

टूटे पोल का मामला केवल एक विद्युत पोल की मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिकायतों के निराकरण, अधिकारियों की जवाबदेही और उपभोक्ता सुरक्षा से जुड़ा विषय है। यदि पोल लंबे समय से क्षतिग्रस्त था तो समय रहते विभागीय अमले ने कार्रवाई क्यों नहीं की? शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी क्यों हुई? अब JE के मौके पर पहुंचने और RTI का जवाब मांगे जाने के बाद विभाग की आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि निरीक्षण के बाद टूटे पोल को वास्तव में कब बदला जाएगा और जिम्मेदारी तय करने के लिए विभाग क्या कार्रवाई करता है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india