Explore

Search

November 6, 2026 11:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

डिवाइडर रिपेयरिंग में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: बैरिकेड की जगह भाजपा का झंडा, PWD ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठी उंगली सिग्नल चौक से दुर्ग रोड पर चल रहा डिवाइडर रिपेयरिंग कार्य, सुरक्षा मानकों को लेकर सामने आई तस्वीर

  • डिवाइडर रिपेयरिंग में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: बैरिकेड की जगह भाजपा का झंडा, PWD ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठी उंगली

सिग्नल चौक से दुर्ग रोड पर चल रहा डिवाइडर रिपेयरिंग कार्य, सुरक्षा मानकों को लेकर सामने आई तस्वीर

बेमेतरा। शहर के सिग्नल चौक से दुर्ग रोड पर PWD के तहत चल रहे डिवाइडर रिपेयरिंग कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। मौके की तस्वीर में सड़क पर निर्माण सामग्री के साथ पत्थर के सहारे भाजपा का झंडा लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

डिवाइडर रिपेयरिंग के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री रखे होने से वाहन चालकों और काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सवाल यह है कि क्या निर्धारित सुरक्षा बैरिकेड उपलब्ध कराए बिना ही कार्य शुरू कर दिया गया था?

ठेकेदार का वर्जन—बैरिकेड लगाने के बाद ही काम होगा

मामले में ठेकेदार अमित ठाकुर एवं अंचना बंजारे का कहना है कि “बैरिकेड लगाने के बाद ही काम चालू होगा। बैरिकेड उपलब्ध नहीं है तो तब तक काम रोक दिया जाएगा।”

ठेकेदार के इस बयान के बाद अब सवाल यह है कि यदि बैरिकेड के बिना काम शुरू नहीं किया जाना था, तो मौके पर रिपेयरिंग से संबंधित सामग्री और सुरक्षा के नाम पर झंडा सड़क पर क्यों लगाया गया था?

PWD की निगरानी पर भी सवाल

निर्माण कार्य में मजदूरों और आम राहगीरों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में संबंधित PWD अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मौके का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कराएं।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india