Explore

Search

November 7, 2026 12:04 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

पालक-शिक्षक बैठक में जारी हुआ तिमाही परीक्षा का परिणाम

पालक-शिक्षक बैठक में जारी हुआ तिमाही परीक्षा का परिणाम

 

शासकीय प्राथमिक शाला चिल्फी में 90 प्रतिशत पालकों की रही सहभागिता, बच्चों को दिखाई गई उत्तर पुस्तिका

चिल्फी। शासकीय प्राथमिक शाला चिल्फी में 1 अक्टूबर 2026 को पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला स्तर पर 21 से 24 सितंबर तक आयोजित तिमाही परीक्षा का परिणाम पालकों के समक्ष जारी किया गया। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण होने के बाद बच्चों को उनके परीक्षा परिणाम से अवगत कराया गया।

 

बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय के करीब 90 प्रतिशत पालकों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराई। प्रत्येक बच्चे की उत्तर पुस्तिका पालकों को दिखाई गई, जिससे वे अपने बच्चों के प्रदर्शन को प्रत्यक्ष रूप से समझ सके।

 

बच्चों के परीक्षा परिणाम देखकर अधिकांश पालकों ने संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय द्वारा की जा रही इस पहल की सराहना की। पालकों ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी इस तरह सीधे मिलने से उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने में मदद मिलेगी।

 

विद्यालय के साथ घर में भी पढ़ाई पर जोर

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक श्री बलदाऊ जायसवाल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है। बच्चों को घर पर भी नियमित रूप से पढ़ाई और अभ्यास के लिए समय देना जरूरी है। उन्होंने पालकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहयोग करने की अपील की।

 

इस दौरान पालकों ने अपने-अपने बच्चों से जुड़ी शैक्षणिक एवं अन्य समस्याएं भी शिक्षकों के समक्ष रखीं। शिक्षकों द्वारा पालकों की बातों को गंभीरता से सुना गया तथा समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक चर्चा की गई।

 

पालक-शिक्षक बैठक के माध्यम से विद्यालय और पालकों के बीच संवाद मजबूत करने के साथ बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india