गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित
गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित
नवागढ़ में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

नवागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ द्वारा मुंगेली रोड स्थित डिंडोरे निवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं मासिक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, त्याग एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद आयोजित मासिक बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी अनंत, कांग्रेस नेता विजय बघेल, महामंत्री खेमन टंडन, पवन सांडे, भंजन बंजारे, तुलसीराम साहू, मोहित गर्ग, संतोष देवांगन, रामनिहोरा सेन, संतोष बंजारे, दिनेश तिवारी, गौकरण साहू, मुरारी साहू, टीकमचंद डिंडोरे, रमेश साहू, बद्रीनारायण नवरंग, राहुल डाहीरे, अजीत चतुर्वेदी, देवेंद्र पाल, प्रशांत कोशले, जलेश्वर गर्ग, कमलनारायण वर्मा, राकेश कुमार, नेतराम साहू, सुनील अनंत एवं संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


