Explore

Search

November 7, 2026 12:12 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

व्यापम परीक्षा के प्रश्नपत्र में विवादित लोकोक्ति पर भड़का सेन समाज, बेमेतरा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

व्यापम परीक्षा के प्रश्नपत्र में विवादित लोकोक्ति पर भड़का सेन समाज, बेमेतरा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

कार्रवाई की मांग लेब असिस्टेंट परीक्षा के प्रश्नपत्र में समाज से जुड़ी आपत्तिजनक अभिव्यक्ति को शामिल करने पर जताई कड़ी आपत्ति।

बेमेतरा व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा गत 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब असिस्टेंट परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित एक असम्मानजनक लोकोक्ति को विकल्प के रूप में शामिल करने पर सर्व सेन (नाई) समाज जिला बेमेतरा में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि सेन समाज की पहचान केवल केश कला या किसी एक पारंपरिक व्यवसाय तक सीमित नहीं है। आज सेन समाज के लोग शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, व्यापार, राजनीति, कला और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में किसी भी शासकीय अथवा प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र में ऐसी शब्दावली या अभिव्यक्ति का प्रयोग अनुचित है, जिससे किसी समाज की गरिमा या जनभावनाओं को ठेस पहुंचे। समाज ने भविष्य में शासकीय परीक्षाओं में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने देने और संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ प्रतिनिधि रहे मौजूद

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व सेन समाज के बेमेतरा जिलाध्यक्ष रामनारायण श्रीवास, नवागढ़ जिला उपाध्यक्ष संतोष सेन, डेनिम सेन, संरक्षक नाथूराम सेन, साजा उपाध्यक्ष नेम सिंह सेन, बेमेतरा जिला उपाध्यक्ष संतोष सेन, अनिल सेन, नगर उपाध्यक्ष जगमोहन सेन, राम नीहोरा सेन, ईश्वर सेन, बहादुर सेन, राजेंद्र ठाकुर (बेमेतरा), कन्हैया सेन, लोमेश सेन, जितेंद्र श्रीवास, प्रमुख ऋषि सेन, रवि सेन, टेकराम सेन, एल्डरमैन (बेरला) कन्हैया सेन और राम सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह आधिकारिक जानकारी सर्व सेन समाज के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद सेन द्वारा प्रदान की गई है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india