Explore

Search

November 8, 2026 1:47 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

मुख्यमंत्री के बेमेतरा प्रवास को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

मुख्यमंत्री के बेमेतरा प्रवास को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

13 सितंबर को बेसिक स्कूल मैदान में शिक्षक सम्मान समारोह, विकास कार्यों का भूमि पूजन-शिलान्यास व लोकार्पण

बेमेतरा, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के 13 सितंबर को बेमेतरा प्रवास के मद्देनजर जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस ने शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में शिक्षक सम्मान समारोह के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों एवं वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए चार प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग

कन्या शाला खाली मैदान परिसर में स्कूली बच्चों को लेकर आने वाले वाहनों, शिक्षकों तथा शहर एवं जिला मुख्यालय की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के छोटे-बड़े वाहन पार्क किए जाएंगे।

कृषि मंडी बेमेतरा को दुर्ग रोड तथा रायपुर-बेरला रोड से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

वहीं कबीर कुटी एवं पिकरी पार्किंग स्थल पर नवागढ़ तथा जिला कबीरधाम की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

वीआईपी रूट पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रताप चौक से परशुराम चौक, परशुराम चौक से जय स्तंभ चौक तथा जय स्तंभ चौक से भारत माता चौक तक के मार्ग को आरक्षित रखा गया है। इन मार्गों पर किसी भी वाहन को सड़क किनारे खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने वीआईपी रूट के आसपास के दुकान संचालकों से भी अपील की है कि वे अपना सामान सड़क किनारे न रखें, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। वीआईपी गेट से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन

दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन कोदवा से बेरला होते हुए रायपुर की ओर जाएंगे, जबकि साजा मार्ग से जिला कबीरधाम की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।

रायपुर की ओर से आने वाले वाहन चोरभट्टी बाईपास होकर कवर्धा की ओर जाएंगे। वहीं कवर्धा से आने वाले वाहन बैजी बाईपास के रास्ते रायपुर की ओर जाएंगे।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा लगाए गए यातायात संकेतों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि सहयोग से कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india