Explore

Search

November 8, 2026 1:56 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

• थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा में पुलिस टीम की रेड कार्यवाही।

• थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा में पुलिस टीम की रेड कार्यवाही।

*• जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में जुआ एक्ट के 20 प्रकरण दर्ज कर 109 जुआड़ी से नगदी रकम 91,510/- रूपये (91 हजार 510 रूपये) एवं 52 पत्ती तास जप्त।*

 

*• 109 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत की गई कार्यावाही।*

———————————–

*बेमेतरा, 07 नवंबर 2026 :-* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 06 नवंबर 2026 को थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर विभिन्न ग्रामों में रेड कार्यवाही कर 109 जुआड़ी के कब्जे से नगदी रकम 91,510/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

 

*06 नवंबर 2026 को* थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पेन्ड्रावन स्कुल के पास, ग्राम बोरसी दुर्गा मंच गौठान पास लाईट के नीचे, ग्राम कोहडिया दुर्गा चौक के पास, ग्राम बारगांव घुघवा तालाब पार, ग्राम देवादा देवता चौक के पास, जुन्ना तालाब मोतेसरा, कंदई मेन रोड किनारे, ग्राम मोतेसरा, बजरंग चौक दैहान के पास ग्राम खम्हरिया, गौठान के पास स्ट्रीट लाई के नीचे ग्राम केशतरा, ग्राम पंचायत के पास ग्राम छिरहा, ग्राम टेमरी आम जगह, ग्राम सोमईकला भैसासुर खार, ग्राम खाती तालाब के पास, मनीराम दिवाकर के खेत केपास ग्राम कठौतिया, बिहिघाअ कच्ची मार्ग ग्राम छिरहा, अडबंधा रास्ता ग्राम खेडा, मेन चौक ग्राम भोपसरा, गोकुल साहू के घर के पीछे आम गली ग्राम झाल, ग्राम हाथाडाडु के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा के पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकड़े गए।

 

*जिसमें कुल 20 प्रकरण दर्ज कर* 109 जुआडियानों 01. रवेन्द्र कौशल उम्र 30 वर्ष, निवासी पेंड्रावन, 02. सोम पटेल उम्र 30 वर्ष, 03. किशोर निषाद उम्र 22 वर्ष, 04. गैंदलाल साहू उम्र 31 वर्ष, 05. फलेन्द्र कुमार उम्र 40 वर्ष, सभी निवासी बोरसी चौकी कंडरका, 06. जय शंकर पाल उम्र 45 वर्ष, निवासी कोहडिया, 07. विरेन्द्र साहू उम्र 41 वर्ष, सभी निवासी गुधेली, 08. नारद निषाद उम्र 51 वर्ष, 09. सोनू साहू उम्र 22 वर्ष, निवासी मटिया सहित अन्य 100 जुआडियान, कुल 109 के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। जुआड़ी के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 91,510/- रूपये (91 हजार 510 रूपये) एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।

 

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* साइबर सेल, थाना/चौकी प्रभारी सहित थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india