एनएसयूआई से युवा कांग्रेस तक: परमेश्वर बने जिला सचिव
जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में परमेश्वर को युवा कांग्रेस का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में शहर अध्यक्ष, नवागढ़ जिला महासचिव और जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं की आवाज प्रभावी रूप से उठेगी।
परमेश्वर ने जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


