शासकीय प्राथमिक शाला बैजी (लोलेसरा)में डाइट से आए छात्र अध्यापक छात्रों का विदाई सम्मान समारोह एवं नेवता भोज का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला बैजी में डाइट बेमेतरा से 40 दिवसीय निशुल्क सेवा देने आए छात्र अध्यापकों का विदाई सम्मान समारोह एवं नेवता भोज का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य श्री जे के घृतलहरे और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एसपी कोसले सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय बेमेतरा विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य श्री संतोष कुमार रात्रे जी, श्री रमेश तिवारी जी हेड मास्टर मिडिल स्कूल लॉलेसरा, चेतन बंजारे सहायक ग्रेड 2 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा से, संकुल समन्वयक इमरान अब्दुल खान जी, श्री जनार्दन सर जी लक्ष्मण श्री लक्ष्मण प्रसाद पात्रे जी, ओमप्रकाश पात्रे, श्री जितेंद्र बघेल जी श्री साजन वर्मा जी श्री सिन्हा सर जी, श्री साहू सर जी, एवं अन्य उपस्थित संकुल के सभी शिक्षकों की गरिमा मय उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत पक्ष छात्र अध्यापकों को विदाई सम्मान समारोह स्वागत कर एवं शाला परिवार की ओर से गिफ्ट देकर सम्मान किया गया इसके पश्चात अतिथियों को भी गमछा भेंट कर स्वागत किया गया संस्था प्रमुख ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे के मार्गदर्शन में सभी कार्य संपन्न हुआ तत्पश्चात बच्चों एवं सभी अतिथियों के लिए शाला में नेवता भोज का आयोजन किया गया था जिसमें खीर, पूड़ी, बड़ा, चावल दाल, आलू चना सब्जी, टमाटर, चटनी, सलाद, पापड़,तले मिर्च आदि का वितरण किया स्कूली छात्रों ने नेवता भोज ग्रहण किया एवं सभी आमंत्रित अतिथि गण शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गितेश्वर वर्मा जी एवं सभी सदस्य गण ग्राम पंचायत बैजी के सरपंच श्रीमती सुशीला सेवक वर्मा जी, उप सरपंच महोदय जी एवं सभी पंचगण ग्राम पंचायत बैजी के सचिव गांव के अन्य वरिष्ठ ग्रामीण जन नेवता भोज में भोजन ग्रहण किया । इस आयोजन में प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे श्री शत्रुघन कुमार साहू सहायक शिक्षक श्रीमती उनीशा सिंन्हा सहायक शिक्षक श्रीमती भारती वर्मा सहायक शिक्षक छात्र अध्यापक श्री खिलेश कोठारी श्री नीतीश वर्मा राजेश्वर वर्मा मनीष वर्मा कुमारी संगीता साहू कुमारी किरण साहू रसोईया श्रीमती राधा वर्मा श्रीमती मंजू यादव आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता श्रीमती प्रतिमा बघेल सहायिका श्रीमती किरण यादव सफाई कर्मचारी श्री हरिश्चंद्र यादव आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम बहुत ही सराहनी था कई शिक्षकों ने व्हाट्सएप एवं फेसबुक पर कमेंट्स कर कहा है कि ईश्वरी भाई आपने बैजी में एवं बेमेतरा जिला में रिकॉर्ड बना दिए हैं आपका भव्य कार्यक्रम बहुत ही सराहनी था आप एक पैर से दिव्यांग होते हुए भी सभी कार्य को बखूबी से कर लेते हैं एवं सभी क्षेत्र में निपुण है जिसके लिए आप बहुत ही धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बेमेतरा भी आने की सहमति दी थी किंतु आवश्यक काम हो जाने के कारण नहीं पहुंच पाए लेकिन अपनी प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने-अपने ऑफिस से प्रतिनिधि के रूप में बैजी स्कूल में जरूर पहुंचे थे कार्यक्रम आति ही सराहनी था इस कार्यक्रम से _काफी सीख मिलती है एवं बच्चे भी काफी खुश थे इस तरह से कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन श्री ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बैजी के द्वारा किया गया।_


