Explore

Search

August 4, 2026 7:30 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

12 अक्टूबर को रायपुर में किसानों की समितियों को बचाने छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय निर्णायक बैठक  

12 अक्टूबर को रायपुर में किसानों की समितियों को बचाने छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय निर्णायक बैठक 

 

 

मुंगेली(पहुना):- छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ, रायपुर के आह्वान पर प्रदेशभर के *लगभग 13,000 सहकारी समिति कर्मचारियों* से जुड़े संगठन की *प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक* दिनांक *12 अक्टूबर 2025* को रायपुर में आयोजित की जा रही है।

 

यह बैठक राज्य की *2058 सहकारी समितियों एवं 2739 धान उपार्जन केन्द्रों* में कार्यरत कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बुलाई गई है, जिसमें विशेषकर आगामी *धान खरीदी वर्ष 2025–26 में “सुखत राहत” (धान-सुखत)* के प्रावधान व *लंबित तीन सूत्रीय मांगों* पर निर्णय लिया जाएगा।

 

सहकारी समिति कर्मचारी संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष *भोलाराम यादव* ने बताया कि वर्ष *2023-24 एवं 2024-25* के धान उपार्जन में सुखत के कारण आई आर्थिक क्षति की *भरपाई अब तक शासन द्वारा नहीं की गई है*, जबकि पूर्व में चलाए गए आंदोलन के पश्चात शासन द्वारा *लिखित आश्वासन* भी जारी किया गया था। परंतु आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ।

 

इस उपेक्षा के चलते राज्य की अधिकांश सहकारी समितियाँ *वित्तीय संकट* से जूझ रही हैं और समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को *समय पर वेतन* नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में छत्तीसगढ़ के *33 जिलों के जिला अध्यक्षगण*, *प्रदेश कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ* के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी समय में किए जाने वाले *संयुक्त आंदोलन की रणनीति*, शासन से संवाद तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

 

 

*भोलाराम यादव*

*जिला अध्यक्ष*

सहकारी समिति कर्मचारी संघ मुंगेली

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india