- *जन्माष्टमी महोत्सव में सामाजिक समरसता का परिचय – मां भद्रकाली जिला मानस संघ ने लगाया स्टाल, किया फल वितरण*
*यादव समाज ने बेमेतरा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
*
बेमेतरा:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह सजावट, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मां भद्रकाली जिला मानस संघ ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए महोत्सव स्थल पर विशेष स्टाल लगाया। यहां भक्तों और श्रद्धालुओं को फल वितरण कर संघ ने सामाजिक समरसता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।
इस अवसर पर यादव समाज द्वारा भी जन्माष्टमी पर्व को बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। समाज के युवाओं ने भजन, कीर्तन और झांकी प्रदर्शन कर वातावरण को कृष्णमय बना दिया।
*संघ ने दिया सेवा और एकता का संदेश*
मां भद्रकाली जिला मानस संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक अवसर समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का संदेश देते हैं। फल वितरण जैसी सेवा गतिविधियाँ इसी भावना को सशक्त करती हैं। इस अवसर पर मां भद्रकाली तहसील मानस संघ बेमेतरा के अध्यक्ष बिहारीलाल यादव, उपाध्यक्ष ओम यदु, मिडिया प्रभारी लोकेंद्र सेन, जिला संरक्षक गजेंद्र वर्मा, धनेश वर्मा, सदस्यगण भागीरथी यदु, सतीश यदु, मनोज रजक, उमाशंकर साहू, रमेश सिन्हा, विष्णु साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।
*विधायक दीपेश साहू ने सराहा*
आयोजन में पहुंचे दीपेश साहू विधायक बेमेतरा ने मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा की इस पहल पर संघ की सरहाना की।
*नगर में रही उल्लासपूर्ण झलक*
पूरे नगर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु देर रात तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आरती और भजन संध्या में शामिल होते रहे।


