प्रज्वलित अहिलेश्वर का हुआ एमबीबीएस में चयन
द राम भक्त न्यूज़ – कबीरधाम जिला के एक छोटे से गाँव गोरखपुर का होनहार छात्र प्रज्वलित अहिलेश्वर का चयन पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एमबीबीएस के लिए हुआ है। प्रज्वलित अहिलेश्वर जिला के सुपरिचित साहित्यकार और व्याख्याता श्री सुखदेव सिंह अहिलेश्वर के सुपुत्र हैं। प्रज्वलित पढ़ाई में शुरु से ही मेधावी रहा है। इससे पहले उसका चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था। बारहवीं तक की पढ़ाई उसने जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला कबीरधाम से की है। प्रज्वलित की इस उपलब्धि से परिवार समाज ग्राम और क्षेत्र हर्षित और गौरवान्वित है।
प्रज्वलित अहिलेश्वर के रूप में लोगों को एक सेवाभावी अच्छा चिकित्सक मिलेगा कहकर ग्राम और क्षेत्रवासीयों दसराज राधे घोसले, चैतराम, उबारन, दिनेश भट्ट, विरेन्द्र गेण्ड्रे, रामखिलावन साहू, दलीचन्द साहू, ईश्वरी धुर्वे, दिनेश यादव, डॉ. एम एल चंद्रवंशी, समयलाल विवेक, नीरज मंजीत, अजय चंद्रवंशी, नरेन्द्र कुलमित्र,भागवत साहू, तुकाराम साहू, अनिल दानी, धनेश चतुर्वेदी, मोहन कोसले, दयालु भारती, हीरा रात्रे, सुरतियाराम साहू, खिलेश बंजारे, रामप्रसाद मिरी, कर्नल तिवारी, महेश पाण्डेय, अश्वनी कोसरे, गौकरण आनन्द, डी पी लहरे, जुगेश बंजारे और अधिवक्ता मणीशंकर दिवाकर ने बधाई और शुभकामनाएँ दी है।


