Explore

Search

August 4, 2026 5:38 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल संसाधन उप संभाग पाण्डुका परिसर में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल संसाधन उप संभाग पाण्डुका परिसर में किया ध्वजारोहण

 

द राम भक्त (देव प्रसाद बघेल) गरियाबंद: जल संसाधन उप संभाग पाण्डुका में 15 अगस्त को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर एसडीओ महेश पंडोरिया सहित कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

 

तत्पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। एसडीओ ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसे हम माता के नाम से पुकारते हैं, भारत माता कहते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को देश के लिए कुछ करने में योगदान देना चाहिए, इसलिए अपने कार्य का निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वहन करें।

 

इस अवसर पर जल संसाधन उप संभाग पाण्डुका मे पदस्थ कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य व अच्छे सहयोग के लिए व कुछ कर्मचारियों के बच्चों को भी पढ़ाई मे अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया। प्रमुख रूप से जल संसाधन उप संभाग पाण्डुका एसडीओ महेश पंडोरिया, दुर्गेश सोनकर सब इंजीनियर सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india