Explore

Search

August 4, 2026 6:48 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस..

लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस..

 

 

बेमेतरा – आज 79 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. गोकुल प्रसाद बंजारे चँदन सेवा निवृत्त शिक्षक साहित्यकार कवि जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है वो लक्ष्य फाउँडेंशन के आज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति हुए। कार्यक्रम ध्वजारोहण के पश्चात सभी अतिथि का स्वागत और सम्मान किया गया। तत्पश्चात डॉ. बंजारे जी लक्ष्य फाउँडेशन के प्रशिक्षणार्थीयों कैडेट को जोश और जूनून से देश की वीरों का गाथा स्वयं के रचना गीतों से सुनाए और देश सेवा की भावना को संक्षिप्त रूप में वर्णन किए। फिर सभी कैडेट को मिठाई वितरण किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थिति रहे भारतीय सेना के जवान चंद्रहास चौहान सेवारत , लक्ष्यफाउँडेशन के अग्निवीर सैनिक उज्ज्वल साहू सेवारत , समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम के बुर्जुग और लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा के संस्थापक तथा मुख्य प्रशिक्षक पवन वर्मा , कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्य के जिलेंद्र चतुर्वेदी ने मंच का कार्यभार संभाल कर कार्यक्रम को सफल बनाए, इस तरह आज का यह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्ष उल्लास से मनाया गया।

लक्ष्य फाउंडेशन बेमेतरा जहां निशुल्क सेना में जाने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण की तैयारी कराया जाता है अब तक संस्था से 18 जवान अग्निवीर में चले गए है।इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india