Explore

Search

August 4, 2026 6:13 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

• एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक। 

• एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक।

 

*• 17 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 7,200/- रूपये लिया गया समन शुल्क।*

 

*• माईनर एक्ट के तहत 01 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*

 

*• आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला 02 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*

———————————–

*बेमेतरा, 06 अगस्त 2025 :* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में, बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से, यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

*जिसके तहत 05 अगस्त 2025 को* चौकी मारो 05 चालान में 05 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 12 चालान में 12 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 17 प्रकरण में 7,200/- रूपये समन शुल्क लिया गया।

 

*• बेमेतरा पुलिस की अपील।*

बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

 

*इसी क्रम में 05 अगस्त 2025 को* माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

 

*इसी क्रम 05 अगस्त 2025 को* थाना बेमेतरा एवं चौकी संबलपुर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी 1. अजय वर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी मुडपार, थाना बेमेतरा, 2. रितेश कुमार कुर्रे उम्र 26 वर्ष, निवासी बदनारा थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india