एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 100 पौधारोपण किया 
वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए संजीवनी है
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है।
जी हाँ हम बात कर रहे है एक छोटे से गाँव मे जीवन यापन करने एक किसान का जो आज अपने आगामी पीढ़ी का चिंता करते हुवे आगामी भविष्य को देखते हुवे एक पेड़ माँ के नाम ही नहीं ब्लकि एक पेड़ राष्ट्रपति के नाम, एक पेड़ शहीदों के नाम, एक पेड़ अपने परिवार के नाम, एक पेड़ चिकित्सकों (डॉक्टरों) के नाम एक पेड़ मुख्यमंत्री के नाम, एक पेड़ प्रधानमंत्री के नाम, एक पेड़ राज्यपाल के नाम, इसी प्रकार से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तहत आज 100 पौधारोपण किया है यह किसान बेमेतरा जिला के नवागढ़ विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम तारेगाँव का निवासी है जोकि ग्राम पंचायत रूसे के पूर्व उपसरपंच प्रतिनिधि संजय नवरंगे ने शासन के द्वारा प्राप्त पट्टा पौधारोपण किया जिसमें पौधारोपण पर्यावरण सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौधे हवा को शुद्ध करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं। इस उद्देश्य से और पौधारोपण करके, हम अपने वातावरण को बेहतर बनाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
पौधारोपण से हमे अनेकों प्रकार से लाभ मिलेगा जैसे कि
पर्यावरण को शुद्ध करना:
पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे हवा को शुद्ध करने में मदद मिलती है।
मिट्टी के कटाव को रोकना:
पेड़ की जड़ें मिट्टी को पकड़कर रखती हैं, जिससे मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलती है।
वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करना:
पेड़ वन्यजीवों के लिए भोजन, आश्रय और प्रजनन स्थल प्रदान करते हैं।
जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना:
पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने में मदद करते हैं।
पानी की गुणवत्ता में सुधार करना:
पेड़ नदी और झीलों के किनारे कटाव को रोकने और पानी की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं।
स्वास्थ्य में सुधार:
पेड़ छाया प्रदान करते हैं और गर्मी को कम करते हैं, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।
आर्थिक लाभ:
पेड़ लकड़ी, फल, और अन्य उत्पाद प्रदान करते हैं, जिससे आर्थिक लाभ होता है। उपरोक्त उदेश्य को देखते हुवे आगामी पीढ़ी को बेहतर बनाने के इरादे से आज बढ़ती वायु प्रदूषण को देखते हुवे पौधारोपण किया गया
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने में और सहयोग, मार्ग दर्शन देने वाले जनपद पंचायत सीईओ नवागढ़, कार्यक्रम अधिकारी नवागढ़ , ग्राम पंचायत रूसे नागरिक, सरपंच,सचिव, उद्यानिकी अधीक्षक झिलगा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के महत्व पूर्ण योगदान रहा |


