संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर बने लिफ्ट बंद…स्वच्छता के नाम पर सिर्फ दिखावे का खेल,सभी जगह अव्यवस्था का आलम…
संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर बने लिफ्ट बंद,दिव्यांगो को हो रही परेशानी,
बेमेतरा – बेमेतरा संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सहूलियत के लिए तैयार की गई लिफ्ट कई महीनो से बंद दिव्यांग बुजुर्ग आज भी बड़ी मशक्कत और परेशानियों के सामना करते हुए तीन फ्लोर पर बने विभागीय दफ्तरों पर काम काज को लेकर आना जाना करते हैं। दिखावे के लिए लिफ्ट की व्यवस्था आखिर क्यों नहीं हो रहा सुध जिम्मेदार कौन दिव्यांग बुजुर्गों की कब सुनेंगे फरियाद नौकरियों से लेकर दिव्यांगों के हक अधिकार पर कब तक डालता रहेगा ढाका या एक बड़ा सवाल है। मीडिया के माध्यम से जिला कलेक्ट एवं जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय को मौके पर लिफ्ट बंद होने की सूचना दी गई थी। जहां सिर्फ आश्वासन दिया गया था जल्द सुधार करने का किंतु सुधार होने के बजाय लिफ्ट आज भी बंद है और दिव्यांग और बुजुर्ग सीढ़ियों से बड़ी परेशानियों से गुजर कर आना-जाना करने पर मजबुर हैं। लोग सैकड़ो की संख्या में यहां से आना जाना करते हैं सभी को पता है की लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गो व दिव्यांगो को सीढ़ियों से ऊपर नीचे आने पर समस्या होता है। विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी यहां से आना-जाना करते हैं सब अपने आप में स्वस्थ है मस्त है किसी को किसी की कोई चिंता नहीं ।
बेमेतरा जिले के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर बने लिफ्ट सिर्फ दिखावे के लिए है । अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग इस जगह गुजरते हैं किंतु हकीकत ऐ है की लोगों को अपनी काम काज में व्यस्त हैं। जबकि बुजुर्गों व दिव्यांगों को सीढ़ियों पर चढ़ने उतने में काफी परेशानी होती है मगर जिम्मेदार अफसर अपनी खुली आंखों में सब देखकर कैसे अंजान हो जाते हैं जो मानवता को शर्मशार कर रहा है।
*कमलेश कुमार साहू, (दिव्यांग)*
हमारे जैसे ना जाने कितने बुजुर्ग और दिव्यांग अपनी समस्याओं के समाधान पाने के संयुक्त कलेक्ट्रेट आते हैं किंतु उन सदस्यों से बड़ी चुनौती और समस्या अधिकारियों के पास जाने के सीढ़ियों पर चढ़ने की समस्या बड़ी चुनौती रहती है। निवेदन है की इस समस्या का जल्द समाधान करें।
*हेम कुमार निषाद (दिव्यांग)*


