मुख्यमंत्री आगमन के पूर्व तैयारी का जायजा लेने पहुंचे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल,
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल व बेमेतरा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ में दाढ़ी नगर पंचायत में मुख्यमंत्री का एक दिवसीय दौरे के दौरान लाखों करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात देने वाले हैं जिसमें दो कालेज और तीन ब्रीज सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे 28 जुलाई दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार बेमेतरा जिले की लाखों जनता को सम्बोधित करेंगे और मोदी सरकार की गारंटी को आम नागरिकों के समक्ष रखेंगे। इस दौरान में कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व जन-प्रतिनिधियों के साथ हेलिपैड एवं कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगने वाले स्ट्राल का भी जायजा लिया ।


