Explore

Search

November 6, 2026 11:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

साजा विकासखंड में एग्रीस्टैक के तहत कृषक पंजीयन हेतु शिविर जारी, कांपा समिति शिविर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

साजा विकासखंड में एग्रीस्टैक के तहत कृषक पंजीयन हेतु शिविर जारी, कांपा समिति शिविर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  18 जुलाई 2025:-* आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन (फार्मर आईडी ) को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी कड़ी में साजा विकासखंड के ग्राम स्तर पर 15 जुलाई से 25 जुलाई तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि भूमि स्वामियों का डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत एकीकृत पंजीयन किया जा रहा है। इन शिविरों में क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी सक्रिय रूप से किसानों को फार्मर आईडी पंजीयन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज 18 जुलाई को सेवा सहकारी समिति कांपा में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती पिंकी मनहर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कृषकों ने उन्हें फार्मर आईडी निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिविर में खाद वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए | कांपा समिति अंतर्गत कुल 853 कृषकों का फार्मर आईडी बनाया जाना है, जिनमें से अब तक 673 किसानों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है। आज के शिविर में 30 नए किसानों का पंजीयन किया गया। शेष किसानों को मुनियादी के माध्यम से सूचना देकर शिविर में उपस्थित होने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार थानखम्हरिया श्री मोरध्वज साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री दिनेश धुर्वे, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी, हल्का पटवारी, समिति प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा कृषकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक शिविर में पहुंचकर फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें, जिससे उन्हें समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा प्राप्त हो सके।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india