Explore

Search

August 4, 2026 7:30 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

 एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

 

*• जिला बेमेतरा, थाना परपोडी पुलिस टीम की कार्यवाही।*

 

*• जुआ सट्टा एक्ट के एक प्रकरण में नगदी 1,290/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त।*

———————————–

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  19 जुलाई 2025 :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

*इसी कडी में* दिनांक 17.07.2025 को थाना परपोडी स्टाफ को जरिये मुखबिर से सुचना मिला की वार्ड क्रमांक 02 परपोडी किराना दुकान के सामने में दीपक मिर्झा के द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए लोगो से रूपये पैसे लेकर अंको पर दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है कि सुचना पर थाना परपोडी स्टाफ मौके पर पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। थाना परपोडी में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी दीपक मिर्झा पिता बहल मिर्झा उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 परपोडी, थाना परपोडी, जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1,290/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है।

 

*उक्त कार्यवाही में* थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक शिव कुमार यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india