Explore

Search

August 4, 2026 7:53 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

जिले में अब तक 227.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 227.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- बेमेतरा 18 जुलाई 2025/-* चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 18 जुलाई 2025 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 227.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 296.7 मि.मी. तथा न्यूनतम 130 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 192.6 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 281.5 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 233.4 मि.मी., देवकर तहसील में 226 मि.मी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 286.3 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 159.5 मि.मी. एवं साजा तहसील में 240 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india