Explore

Search

August 4, 2026 7:29 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025

सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025

जिले में 5185 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO25) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन दिनांक 15 जून 2025, दिन रविवार को प्रथम पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में बेमेतरा जिले से कुल 5185 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा तथा परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बेमेतरा जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों में बेमेतरा शहर के शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय लक्ष्मण प्रसाद वैद्य कन्या महाविद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बेरला, जेवरा, चोरभट्टी, कठियां, बावामोहतरा, लोलेसरा, बहेरा (कुसमी) जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इनमें शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बेरला, शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरला, प्रेरणा विद्यालय कठियां, शासकीय हाई स्कूल लोलेसरा, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावामोहतरा, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा व जेवरी तथा जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय चोरभट्टी शामिल हैं।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ईयरफोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटा पूर्व यानी प्रातः 9:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के दौरान नकल, अनुचित साधनों के उपयोग एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित किया गया है जो पूरे परीक्षा काल में सतत भ्रमण कर निगरानी रखेगा। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र में गोपनीय सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति, संधारण एवं परीक्षा पश्चात् वापसी की जिम्मेदारी निभाने हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा समस्त परीक्षार्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा समय पर अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र में पहुंचकर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा दें, जिससे जिले में ADEO भर्ती परीक्षा 2025 का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india